खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में 1 जून 2026 से लागू वीबी-जी राम-जी योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ ग्रामीण अधोसंरचना का निर्माण करना है। इसके माध्यम से गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होने के साथ ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होगी और पलायन में भी कमी आएगी। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सेम्हराडीह निवासी श्रमिक हीरामन साहू ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में ही रोजगार मिलने से श्रमिकों को बाहर काम की तलाश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी, गांव का विकास होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वीबी-जी राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन, वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जलाशयों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार, खेत समतलीकरण, मेड़बंदी, नाला उपचार, वृक्षारोपण, चारागाह विकास, कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा, ग्रामीण सड़क एवं अन्य आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन कार्यों से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि उत्पादन में वृद्धि और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। योजना में महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वंचित वर्गों की सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है, ताकि ग्रामीण विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


