खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय- सुकमा। जिले के ग्राम डब्बारास, ग्राम पंचायत जिरमपाल में अज्ञात कारणों से पीड़ित कवासी जोगी, पति स्वर्गीय देवा कवासी, के घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घटना में घर में रखा कपड़ा, महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी सहित घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग लगते ही परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरा मकान और उसमें रखा सामान जल गया।
घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ रहने और जीवनयापन का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आग में आवश्यक दस्तावेज, कपड़े और नगदी जल जाने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि, खाद्यान्न, आवश्यक सामग्री एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद मिल सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच और नुकसान का आकलन किए जाने की उम्मीद है।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


