खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच दुपहिया वाहन भी बरामद की गई हैं। हिंदूधर्म
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अभनपुर के शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। बरामद की गई पांच बाइकों में से चार वाहन अभनपुर के शनिवार बाजार क्षेत्र से तथा एक बाइक राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी।
इस कार्रवाई का खुलासा नवा रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों आकाश और संदीप से पूछताछ के दौरान चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की वारदातों में शामिल हो सकता है। भौगोलिकसंदर्भ
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


