खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में रविवार को एक दिल दहला देने वाले हादसे में दो मासूम बच्चों की घुरवा (गड्ढे) में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। छत्तीसगढ़पर्यटन गाइड
जानकारी के अनुसार, कोपरा निवासी बिसेलाल साहू के 5 से 6 वर्षीय पुत्र योगेश साहू और पुत्री खुशबू साहू की घुरवा गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घुरवा में करीब 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसमें खेलने के दौरान दोनों बच्चे डूब गए और दोनों ने दम तोड़ दिया। जब परिजनों ने बच्चों की तलाश की तो वह नहीं मिले कुछ देर बाद उनकी लाश घुरवा में पाई गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पांडुका पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए राजिम भेज दिया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


