खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में एक तांत्रिक द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के साथ लगभग 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। बताया गया कि डॉक्टर के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
इसके बाद भाई की मौत के कारणों और राज को जानने के लिए उन्होंने रायपुर के कथित तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था। आरोप है कि तांत्रिक ने मौत का राज बताने के नाम पर डॉक्टर से पैसे, नगदी और एक XUV वाहन भी ले लिया।
बाद में न तो कोई जानकारी दी गई और न ही संपर्क हो पाया। इसके बाद मामले में ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


