खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगुरसिया के पास रविवार सुबह करीब 10:45 बजे ओडिशा नंबर (OD 16 C 7859) के एक भारी वाहन के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार 20 वर्षीय प्रकाश राठिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पहचान 21 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। वहीं तीसरा युवक, 21 वर्षीय ज्ञानचंद मिर्धा, गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक तमनार क्षेत्र के ग्राम महलोई के निवासी हैं। वे रविवार सुबह किसी काम से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बंगुरसिया के पास यह भीषण सड़क हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से UP जा रहा 2.14 क्विंटल गांजा जब्त, ₹1.07 करोड़ है कीमत; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
- मानसून की पहली फुहारों से महका केशकाल का ‘टाटामारी’: बादलों की ओट में छिपीं वादियां सैलानियों को कर रहीं मंत्रमुग्ध
- रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, 2 की मौत, 1 की हालत नाजुक
- लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई
- बस्तर संभाग में आषाढ़ की दस्तक के साथ ही मानसून ने पकड़ी रफ्तार
- हिंसक वन्य प्राणी ने गाय का किया शिकार, बाघ या तेंदुआ जांच कर रही वन विभाग
- भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत


