Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

    July 2, 2026

    सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ
    • सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: 4.77 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, CM साय के निर्देश पर खाद-बीज का रिकॉर्ड वितरण
    • सुकमा का ऐतिहासिक गौरव: ‘एनक्वास’ सर्टिफिकेशन में गाड़े झंडे, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब नेशनल स्टैंडर्ड पर
    • मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री साय की डिजिटल सुशासन: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए ‘अल्पावधि ऋण सुविधा’ शुरू, ई-कोष पोर्टल से सीधे मिलेगा लोन
    • कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » शासकीय दफ्तरों में अब ‘प्री-पेड’ बिजली: 1 अगस्त से लागू होगी नई रीचार्ज प्रणाली
    बस्तर

    शासकीय दफ्तरों में अब ‘प्री-पेड’ बिजली: 1 अगस्त से लागू होगी नई रीचार्ज प्रणाली

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 2, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के शासकीय विभागों और कार्यालयों में विद्युत खपत और बिलों के भुगतान को लेकर राज्य शासन ने एक बड़ा और युगांतरकारी निर्णय लिया है। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के दिशा-निर्देशों के तहत अब छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर के माध्यम से प्री-पेड बिलिंग अनिवार्य रूप से लागू की जा रही है। ऊर्जा विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार आगामी 01 अगस्त से प्रथम चरण के तहत विकासखण्ड (ब्लॉक) एवं उच्च स्तर तक के सभी शासकीय कार्यालयों में बिजली की प्री-पेड व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके बाद द्वितीय चरण में इससे निचले स्तर के कार्यालयों को जोड़ा जाएगा। महानदी भवन (मंत्रालय) से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार इस पूरी व्यवस्था को बेहद आधुनिक, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया गया है, जिसके तहत 30 जून 2026 की स्थिति में विभागों के कुल लंबित बकाये को फ्रीज कर दिया जाएगा और इस राशि को आगामी 4 तिमाहियों में समान किश्तों में जमा करने की छूट दी जाएगी।
    इस नई रीचार्ज प्रणाली को सुचारू रखने के लिए बिजली विभाग रीचार्ज खत्म होने के 7 दिन पहले से ही संबंधित विभाग के पंजीकृत नोडल अधिकारी के मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से अलर्ट भेजना शुरू कर देगा। इसके साथ ही विभाग अपनी दैनिक खपत, बची हुई शेष राशि (बैलेंस) और रीचार्ज खत्म होने की संभावित अवधि की जानकारी मोर बिजली ऐप और विभागीय वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे। व्यवस्था की एक बड़ी खूबी यह है कि पूरे विभाग या जिले के कनेक्शनों को एक समूह (ग्रुप आईडी) के रूप में ट्रीट किया जाएगा, जिससे जब तक ग्रुप का ओवरऑल बैलेंस रहेगा, किसी भी व्यक्तिगत कार्यालय की बिजली नहीं कटेगी। बैलेंस शून्य होने की स्थिति में भी तुरंत बिजली नहीं काटी जाएगी, बल्कि तिमाही समाप्त होने के 15 दिनों बाद तक रिचार्ज न होने पर ही मीटर से स्वतः कनेक्शन विच्छेदित होगा।
    यदि किसी अनिवार्य कारण से लाइन कट भी जाती है, तो मोर बिजली एप चैटबॉट पर केवल एक रिक्वेस्ट भेजकर आपातकालीन स्थिति में कनेक्शन को 7 दिनों के लिए दोबारा चालू कराया जा सकेगा। रिचार्ज सफल होने के अधिकतम 60 मिनट के भीतर बिजली स्वतः चालू हो जाएगी और तकनीकी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत के 6 घंटे के भीतर इसे चालू करने का प्रावधान है। इस पूरी व्यवस्था को जिला स्तर पर सुगम बनाने के लिए इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर प्रीपेड मॉनिटरिंग सेल को सिंगल टच पॉइंट बनाया गया है, जहां वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग और सहायता के लिए तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की शंका के निवारण हेतु प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 बजे के बीच गूगल-वीडियो मीट के माध्यम से विशेष सहायता सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि इस बदलाव को आपसी समन्वय से सफल बनाया जा सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

    July 2, 2026

    सुकमा का ऐतिहासिक गौरव: ‘एनक्वास’ सर्टिफिकेशन में गाड़े झंडे, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब नेशनल स्टैंडर्ड पर

    July 2, 2026

    जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    July 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    बिलासपुर

    हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’

    By Khabar WorldJuly 2, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शासन की ओर से जवाब आने के बाद प्रदेश के स्कूलों…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

    July 2, 2026

    सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

    July 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: 4.77 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, CM साय के निर्देश पर खाद-बीज का रिकॉर्ड वितरण

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

    July 2, 2026

    सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी

    July 2, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: 4.77 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, CM साय के निर्देश पर खाद-बीज का रिकॉर्ड वितरण

    July 2, 2026

    सुकमा का ऐतिहासिक गौरव: ‘एनक्वास’ सर्टिफिकेशन में गाड़े झंडे, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब नेशनल स्टैंडर्ड पर

    July 2, 2026

    मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.