खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा पर वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ऑपरेशन सेफ पैसेज के तहत उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, WCCB, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बाघों की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जांच में आरोपियों के ठिकाने से पैंगोलिन के शल्क भी बरामद हुए, जिससे अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी होने और बाघों का शिकार इंद्रावती–अबूझमाड़ क्षेत्र में किए जाने की बात सामने आई है।
वन विभाग इसे मध्य भारत के 400 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी कार्रवाई मान रहा है और वन्यजीव अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
Trending
- छत्तीसगढ़: शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति, शासन ने जारी की हरी झंडी
- श्मशान से लौटते समय पीछे मुड़कर देखने की क्यों है मनाही? जानिए धार्मिक कारण
- पहले टी20 पर बारिश का खतरा, भारत-इंग्लैंड मैच से पहले मौसम ने बढ़ाई चिंता
- बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘वेलकम टू द जंगल’, 24 साल छोटी दिशा संग अक्षय की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
- स्वाद और सेहत का बेजोड़ संगम: अमरूद के ये 7 जादुई फायदे और खाने का सही आयुर्वेदिक तरीका
- छत्तीसगढ़ के लाल मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में नवाजा
- श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 अधिकारियों का हुआ तबादला, मंत्रालय ने जारी की नई पदस्थापना सूची
- छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट


