Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द

    September 29, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

    September 29, 2026

    राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द
    • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना
    • राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान
    • मुख्यमंत्री साय आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा…
    • मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
    • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा
    • सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तैयारियों की समीक्षा की
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 28, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल केअध्यक्ष नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान जिले की पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को समेटे जीपीएम पर्यटन कॉफी टेबल बुक भेंट कर जिले की पर्यटन उपलब्धियों और संभावनाओं से अवगत कराया गया।
    भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने जिले में पर्यटन संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता पर आधारित पर्यटन मॉडल की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पर्यटन स्थलों को स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका से जोड़कर विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को नई दिशा मिल रही है।
    प्रबंध संचालक विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जीपीएम जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का भ्रमण किया।
    उन्होंने पर्यटन समितियों द्वारा संचालित गतिविधियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय पर्यटन समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि जनसहभागिता के माध्यम से पर्यटन को रोजगार, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बनाया जा रहा है।
    भ्रमण के दौरान पर्यटन समितियों ने स्थानीय युवाओं की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन स्थलों के सुव्यवस्थित प्रबंधन, आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। अधिकारियों ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन के विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और ऐसे प्रयास अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।
    प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यहां पर्यटन विकास की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से प्रभावी रूप से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता आधारित पर्यटन मॉडल न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी सृजित करता है।
    उन्होंने जिले में पर्यटन संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यटन समितियां जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने समितियों से भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, पर्यटक-अनुकूल, स्वच्छ, सुरक्षित एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही राज्य के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके।
    इस अवसर पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, पर्यटन समितियों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द

    September 29, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

    September 29, 2026

    राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

    September 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,345

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    बिलासपुर

    पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द

    By Khabar WorldSeptember 29, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में फैमिली कोर्ट द्वारा पति के…

    भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

    September 29, 2026

    राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

    September 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा…

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पत्नी के करवा चौथ व्रत न रखने को हाईकोर्ट ने नहीं माना ‘क्रूरता’, बिलासपुर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक का फैसला किया रद्द

    September 29, 2026

    भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) स्क्रैप चोरी मामला: CBI करेगी जांच, गृह मंत्रालय ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

    September 29, 2026

    राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान सनसनी: पंडरी में होर्डिंग पोल से गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

    September 29, 2026

    मुख्यमंत्री साय आज दो विभागों की करेंगे समीक्षा…

    September 29, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल

    September 28, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से की मुलाकात

    September 28, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.