खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के वार्ड क्रमांक 47 में जनसुविधाओं को दुरुस्त करने और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के पदाधिकारियों और वार्ड वासियों ने हिस्सा लिया, जहाँ क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे—साफ-सफाई, पार्कों की बदहाली, ड्रेनेज सिस्टम और बंद स्ट्रीट लाइटों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गुरमीत सिंह टोनी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से महाराणा प्रताप उद्यान की अव्यवस्थाओं और आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव से निपटने की तैयारियों पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
उद्यान में ओपन जीम की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी हैं उसके रिपेरिंग और जो टूट गए हैं उनको बदल कर नया लगवाने के लिए आवेदन पत्र देना तय हुआ है। मोहल्ले वासियों की शिकायत है कि नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है उसे सुचारू रूप से करवाने बाबत चर्चा हुई है।
नई नाली निर्माण कार्य में ढक्कन सही तरह से लगवाने के लिए नाली ठेकेदार से चर्चा हुई। बहुत से विषयों पर चर्चा हुई जिसमें समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें माजिद खान जी, सुभाष झा जी, डॉ गोपी चंद सचदेवा जी,दीपक भारद्वाज पोल्ले जी, व्यास पाठक जी, हरीश कृपलानी जी,हरजीत सिंह काला जी, धीरज जोधानी जी, योगेश सैनी जी, थानेंद्र साहू जी विजय मौर्य जी, बबलू पाठक जी,सुमित यादव जी, मनजीत भाटिया जी, राजेश साहू जी, वरुण श्रीवास्तव जी लाभ सिंह जी श्रीमती अमृता चौहान जी अध्यक्ष गुरमीत सिंघ टोनी जी शामिल हुए।
Trending
- हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन का नया मॉडल; राजमेरगढ़ बनेगा मुख्य केंद्र, स्थानीय जनसहभागिता से संवरेगा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
- लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- बिलासपुर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य: आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में आक्रोश
- छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बना
- महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
- बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- 29 जून काे चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ होगा बस्तर गोंचा महापर्व


