पारंपरिक व्यंजनों के साथ जाना मजदूरों का हाल
खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के 9वें दिन कांग्रेस नेताओं ने लखना ग्राम में अनोखा जनसंपर्क अभियान चलाया। राष्ट्रीय महासचिव सचिन राव सहित 40 नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनरेगा कार्यस्थल पहुंचे और मजदूरों के साथ करीब तीन घंटे तक श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। श्रमिकों ने रोजगार, मजदूरी और अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों के साथ सामूहिक भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों जैसे अंगाकर रोटी, खपुरी रोटी, चीला-भाजी और चटनी का स्वाद भी लिया।


