Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह- केदार कश्यप

    June 27, 2026

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं

    June 27, 2026

    आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • 29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह- केदार कश्यप
    • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं
    • आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को सिखाये संगठन के गुरु
    • सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाला मर्सिडीज कार चालक गिरफ्तार
    • प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
    • बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक बाजार में अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’
    बस्तर

    महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा और कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 27, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    ’हर आंगन में मुनगा, हर बच्चे को केला, बाल विवाह मुक्त बनेगा हर जिला’

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना तथा कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को नई गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के नक्सल मुक्त होते क्षेत्रों में विकास, पोषण और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
    समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का उद्देश्य केवल हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के जीवन स्तर में व्यापक और स्थायी सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है।
    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मंत्री राजवाड़े ने प्रत्येक घर और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में मुनगा (सहजन) का पौधा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुनगा पोषण का उत्कृष्ट स्रोत है और इसके नियमित उपयोग से बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्रतिदिन एक केला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि पोषण स्तर में सुधार और बच्चों के समुचित शारीरिक विकास को बढ़ावा मिल सके।
    मंत्री ने बाल विवाह मुक्त बीजापुर के लक्ष्य को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजरों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी तथा कमियों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
    बैठक में महतारी वंदन योजना की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि योजना का पोर्टल शीघ्र पुनः प्रारंभ होने वाला है। इसके मद्देनजर अधिकारियों को अभी से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने तथा पात्र महिलाओं के समयबद्ध पंजीयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
    समीक्षा के दौरान नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सक्षम योजना और अन्य विभागीय योजनाओं के प्रभावी संचालन पर भी विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने सक्षम योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा अधिकाधिक हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
    मंत्री राजवाड़े ने चाइल्ड हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बच्चों से जुड़े किसी भी संकट की स्थिति में समाज के प्रत्येक वर्ग को हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम स्तर तक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
    बैठक में विभाग में रिक्त पदों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर नियुक्तियां सुनिश्चित करने को कहा, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाई जा सके। साथ ही बाल कल्याण समिति के लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश भी दिए गए।
    बैठक के अंत में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों और मैदानी अमले से समर्पण, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना ही विभाग की वास्तविक सफलता का मानक है।
    समीक्षा बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पटले सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह- केदार कश्यप

    June 27, 2026

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं

    June 27, 2026

    सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाला मर्सिडीज कार चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,322

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    बस्तर

    29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह- केदार कश्यप

    By Khabar WorldJune 27, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर सर्किट हाउस में आज शनिवार…

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं

    June 27, 2026

    आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़

    June 27, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को सिखाये संगठन के गुरु

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    29 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह- केदार कश्यप

    June 27, 2026

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उप जेल का किया निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं

    June 27, 2026

    आवास निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम शुरू नहीं करने पर प्रथम किस्त की राशि होगी रिकवर : एसडीएम नवागढ़

    June 27, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों को सिखाये संगठन के गुरु

    June 27, 2026

    सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक को प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाला मर्सिडीज कार चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर- मंत्री राजेश अग्रवाल

    June 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.