खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने एक बयान जारी कर कहा है, कि कांग्रेस के पास अब जनता के हितों से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि कांग्रेस झूठे प्रचार, भ्रम और अफवाहों के सहारे किसानों एवं आम जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर ईंधन, खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
उन्हाेने कहा कि हाल ही में कांग्रेस द्वारा कथित डीजल संकट को लेकर किए गए प्रदर्शन एवं लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक तथा राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं। प्रदेश में किसानों के लिए डीजल, खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और किसान पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों एवं कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि राजनीतिक का इतिहास समाज में भ्रम, वैमनस्य और अराजकता फैलाने की राजनीति से जुड़ा रहा है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर विफल होने के कारण कांग्रेस अब केवल झूठे आरोपों और भ्रामक अभियानों के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। किंतु प्रदेश की जनता और किसान कांग्रेस की इस मानसिकता को अच्छी तरह समझ चुके हैं।
भाजपा के श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को नियमित रूप से डीजल उपलब्ध हो रहा है और कृषि गतिविधियां पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। कांग्रेस द्वारा डीजल संकट का कृत्रिम वातावरण बनाकर किसानों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि धरातल की सच्चाई इससे बिल्कुल भिन्न है। किसान आज अपनी खेती-किसानी में व्यस्त हैं और विकास विरोधी राजनीति को भली-भांति पहचानते हैं।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


