खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। मनरेगा कर्मचारियों और श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई संवेदनशील पहल की गई हैं। काम के दौरान किसी अनहोनी (मृत्यु) की स्थिति में उनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान-मुआवजा और अन्य लाभ दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण सामने आया है।
जनपद पंचायत केशकाल में पदस्थ रहे दिवंगत सहायक प्रोग्रामर (मनरेगा) दीपक मरकाम के असामयिक निधन के पश्चात उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया गया। सड़क दुर्घटना में दीपक मरकाम के निधन के बाद एक्सिस बैंक द्वारा सैलरी अकाउंट के अंतर्गत उपलब्ध दुर्घटना मृत्यु बीमा के तहत 30 लाख रुपए की बीमा राशि तथा बच्चों की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई। इस प्रकार उनके परिवार को कुल 38 लाख रुपये की सहायता राशि मिली।
जिला प्रशासन एवं बैंक के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं और सहायता राशि का चेक दिवंगत कर्मचारी की पत्नी मालती मरकाम को प्रदान किया गया। यह पहल मनरेगा सहित ग्रामीण विकास योजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा के संकल्प को दर्शाती है। कठिन समय में मिली यह सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहारा बनेगी।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


