खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के दंडकारण्य गायत्री आश्रम चिखलपुटी में गायत्री जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सातों जिलों से सैकड़ों गायत्री परिजन शामिल हुए। इस अवसर पर आश्रम के विकास कार्यों के लिए कुल 70 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की गई तथा विभिन्न रचनात्मक परियोजनाओं और मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कांकेर सांसद भोजराज नाग ने आश्रम के विकास कार्यों के लिए अपनी सांसद निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और दंडकारण्य आश्रम बस्तर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वहीं बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आश्रम में संचालित शिक्षा, स्वावलंबन, औषधि और सामाजिक परियोजनाओं की सराहना करते हुए अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आश्रम के नशामुक्ति और जैविक खेती जैसे अभियान पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने आश्रम के विभिन्न विकास कार्यों और परियोजनाओं के प्रस्ताव राज्य सरकार तक पहुंचाने तथा मुख्यमंत्री से विशेष सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान केंद्रीय कार्यालय परिसर में प्रस्तावित भव्य मंदिर और अन्य रचनात्मक प्रकल्पों की आधारशिला भी रखी गई। कार्यक्रम में कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों से आए ट्रस्टियों एवं गायत्री परिजनों ने आश्रम के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया। आश्रम प्रमुख रमेश साहू, धनु पटेल, शंभूनाथ चांदेकर, गुलेंद्र पटेल, जितेंद्र सोरी, जीवन पांडे, सूर्य प्रसाद दीवान, मूलचंद पटेल, अनिल बघेल, बासु कश्यप, उर्वशी पटेल सहित महिला मंडल की सदस्याएं एवं हजाराे श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम आध्यात्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


