खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सिंगनपुर में बीती रात को अपने घर के कमरे में बैठे युवक के ऊपर अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे कमरे में बैठा एक अन्य परिजन को भी बिजली का झटका लगा।
मिली जानकरी के अनुसार बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर निवासी बलराम नाग 22 वर्ष जो अपनी नानी-नाना के साथ उन्ही के घर में रहता था। बलराम के माता-पिता की बचपन मे ही मौत हो जाने के कारण उसे नाना-नानी ने पाला। वही बलराम कुली मजदूरी का काम करता था। बीती रात बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमक रही थी। इस दौरान घर के अंदर बैठे बलराम के ऊपर बिजली आ गिरी। इस घटना में बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य परिजन घायल हो गया। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाॅज भिजवाया, जिसका आज गुरूवार काे पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


