खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन बीजापुर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप द्वारा आज गुरूवार काे जारी आदेश के अनुसार 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है, कि इस अवधि में जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जाएंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। साथ ही, किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में बुलाए जाने पर उन्हें कार्यालयीन समय के बाद तथा अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से भी इसका पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान शासन को समय-सीमा में आवश्यक जानकारी एवं प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से पूर्ण अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने की अपील की है।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


