खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर गांव के प्रगतिशील किसान विष्णु राठौर की खेती आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। कभी समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित होती थी, लेकिन अब सहकारी समिति से उन्नत बीज, डीएपी, रासायनिक खाद और नैनो यूरिया समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में मिलने से उनका खेती पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
विष्णु राठौर धान की खेती के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं। उनका कहना है कि समय पर कृषि आदान मिलने से बुआई, फसल प्रबंधन और पोषण संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से हो रहे हैं। नैनो यूरिया और संतुलित उर्वरकों के उपयोग से फसलों की बढ़वार बेहतर हुई है, उत्पादन बढ़ा है और सब्जियों की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।
वे बताते हैं कि पहले आवश्यक कृषि सामग्री के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, जबकि अब सहकारी समिति के माध्यम से सभी जरूरी संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। शासन की किसान हितैषी पहल और सहकारी व्यवस्था ने खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है।
Trending
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- 147 बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण


