खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे अवैध रेत और मुरुम , मिट्टी खनन के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने एक बार फिर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से वे कछार, सेंदरी और लोफंदी में हो रहे कथित अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें, ज्ञापन और जनआंदोलन किए गए, लेकिन प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अवैध खनन का दायरा लगातार बढ़ता गया।
पेड़ की कटाई कर अवैध उत्खनन
अंकित गौरहा ने कहा कि अब ग्राम पंचायत खैरा-डंगनिया के सागौन जंगल में पेड़ो को काटकर अवैध मुरुम खनन किया जा रहा हैं। बेलतरा में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा पूरी तरह सवालों के घेरे में है। पहले नदियों का सीना छलनी किया गया, फिर खेत, खलिहान और तालाबों को नुकसान पहुंचा, कब्रिस्तानों तक को नहीं छोड़ा गया और अब जंगलों तक बुलडोजर पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं।
भाजपा नेता सत्ता संरक्षण में कर रहे हैं अवैध उत्खनन
उन्होंने कहा कि यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं बल्कि पर्यावरण,वन संपदा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। आखिर बार-बार शिकायतों के बावजूद ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सिर्फ इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता ही सत्ता के संरक्षण में लगातार खनन कर रहे है। बेलतरा की प्राकृतिक संपदा का लगातार दोहन किया जा रहा है।सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों कि मिली भगत में सब हो रहा है
विरोध और संघर्ष जारी रहेगा
गौरहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेलतरा की जनता के साथ खड़ी है और जल,जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कछार,सेंदरी,लोफंदी तथा ग्राम पंचायत खैरा डंगनिया सहित पूरे बेलतरा क्षेत्र में अवैध रेत एवं मुरुम खनन की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रकृति की रक्षा करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि बेलतरा के लोग विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का विनाश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल, जंगल और जमीन केवल आज की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं और उनकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


