खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक सूने मकान में चोरी हुई थी। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया गया था। पुलिस ने इस चाेरी के मामले में आज बुधवार काे पांच आरोपियों 1. कृष्णा सेट्ठी पिता कोलंची सेट्ठी उम्र 29 वर्ष जाति स्वीपार निवासी वार्ड क्रमांक 12 शिव मंदिर के पास गीदम जिला दंतेवाड़ा, 2. अविनाश स्वामी पिता ऐ कुमार उम्र 26 वर्ष जाति स्वीपर निवासी बस स्टेण्ड वार्ड नंबर 05 भट्ठी पारा दंतेवाड, 3. रूद्रांचल ठाकुर पिता स्व. विजेन्द्र ठाकुर उम्र 29 वर्ष जाति धाकड़ निवासी तारागांव खास पारा थाना लोहण्डीगुड़ा जिला बस्तर, 4).अजय व्यापारी पिता स्व.राम कृष्णा व्यापारी निवासी हाउरनार हाई स्कूल मैदान के पास गीदम जिला दंतेवाड, एवं 5. संतोष सोनी पिता स्व. भास्कर सोनी उम्र 43 वर्ष जाति सोनार निवासी मिनी माता वार्ड 06 गीदम पीडब्ल्यू पारा जिला दंतेवाड को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश करने रवाना कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवती सरकार एवं उसके पति सदानंद सरकार उम्र 32 वर्ष निवासी तारागांव जिला बस्तर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 जून की रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हो गए थे। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। निरीक्षक रवि बेगा और थाना प्रभारी मो. तारिक़ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर काम किया। संदेही रुद्रांचल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथी कृष्णा शेट्टी और अविनाश स्वामी के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण अपने परिचित अजय व्यापारी को दिए थे। अजय व्यापारी ने इन आभूषणों को गीदम निवासी सोनार संतोष सोनी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। गलाए हुए सोने के डल्ले भी मिले, जिनकी कीमत 11लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही 5 हजार रुपये नकदी और बिना नंबर की एक पल्सर मोटर भी जब्त की गई है।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा


