खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया से सर्पदंश के शिकार एक ग्रामीण को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, 23 जून को डायल-112 को सूचना मिली कि थाना एड़का क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में एक व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव पहुंचकर सर्पदंश पीडि़त को सुरक्षित वाहन में बैठाया और बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया।
चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, समय पर पुलिस सहायता और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलने से पीडि़त की स्थिति सुरक्षित बनी रही और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका। नारायणपुर पुलिस ने कहा कि डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार तत्पर है। दुर्घटना, स्वास्थ्य आपातकाल, अपराध या अन्य संकट की स्थिति में यह सेवा लोगों तक तेजी से मदद पहुंचा रही है। ग्रामीणों ने भी डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मदद मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच डायल-112 सेवा का उपयोग करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Trending
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- मुख्यमंत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ निर्देश का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- आयुष्मान कार्ड अभियान में बलरामपुर ने हासिल की 92 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि
- मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: सरगुजा के सिधमा में बदली परिवहन की सूरत, ज्ञानेश्वर जैसे हज़ारों ग्रामीणों को मिली नई राह
- नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, किसान तिहारू राम साहू बने मिसाल
- कुष्ठ मुक्त बिलासपुर की ओर बढ़ते कदम: सघन खोज अभियान में 38 हजार से अधिक लोगों की जांच, 9 संदेहास्पद मिले
- डायल-112 की तत्परता: सांप के काटने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे ग्रामीण के लिए देवदूत बनी छत्तीसगढ़ पुलिस
- नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी: किसानों की नई पसंद नैनो उर्वरक


