खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल के भीतर हुई एक हत्या की वारदात ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के ई-1 बैरक में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान कोटा थाना क्षेत्र के दबनपुर निवासी नीलू जगत के रुप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हत्या नाली के स्लैब से सिर कुचलकर की गई है।
बताया जा रहा है कि जिस ई-1 वार्ड में यह घटना हुई, वह मानसिक रुप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित है। हत्या का आरोप जेल में बंद राजेश राय पर लगाया जा रहा है, जो मुंगेली जिले के चमारी गांव का निवासी है। राजेश राय तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से जेल में बंद है और उसे भी मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैरक को सील कर जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जेल के भीतर इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई और सुरक्षा व्यवस्था में कही कोई चूक तो नहीं हुई।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


