खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी “अन्ना रेड्डी” नामक ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन के जरिए अवैध सट्टा संचालन और वित्तीय लेन-देन में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिलाई निवासी अजय कुमार मिश्रा, करण कुमार सिंह और बिहार निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान तीनों ने ऑनलाइन सट्टा संचालन और अवैध वित्तीय लेन-देन में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आईपीएल सीजन के दौरान झारखंड के रांची में रहकर भी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। पुलिस को इस दौरान उनकी गतिविधियों से जुड़े डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य भी मिले हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों का उपयोग अवैध सट्टा और जुआ से प्राप्त रकम को ट्रांसफर, छिपाने और निकासी के लिए किया जाता था।
इनसे जुड़े नेटवर्क में कई बैंक खातों, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल नंबर और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लेन-देन को ट्रेस करना मुश्किल हो सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 पासबुक, 81 एटीएम कार्ड, 5 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए हैं।
इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3), 318(4), 319 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 5, 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि बरामद डिजिटल उपकरणों और बैंक खातों की तकनीकी व वित्तीय जांच जारी है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


