खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के टाउनशिप क्षेत्र से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-4 स्थित बंद पड़े बीएसपी स्कूल परिसर में एक कॉलेज छात्र का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपांशु वर्मा के रूप में हुई है, जो कल्याण कॉलेज का छात्र था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में कर्मचारी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, दीपांशु घर से लापता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपनी मां से 100 रुपये मांगे थे, जिसके बाद उसने रस्सी खरीदी और कथित तौर पर फांसी लगा ली। वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है, “मुझसे इतनी नफरत के लिए धन्यवाद। मुझे दफनाना नहीं, मेरा अंतिम संस्कार करना।”
हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


