खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जेसीबी का टायर फटने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर में हवा भरी जा रही थी। तेज धमाके के बसाथ टायर फटा, जिससे उसके ऊपर बैठा हेल्पर करीब 15 फीट ऊपर हवा में उछला और मौके पर ही वह दम तोड़ दिया। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
घटना शुक्रवार सुबह 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, टायर पंचर हो गया था, जिसमें हवा भरते समय उस पर 4 लोग बैठे हुए थे। एक शख्स पास में खड़ा था और एक चेयर पर बैठा था। सभी आपस मे बातचीत कर रहे थे और टायर में हवा भरा रहा था। तभी अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। उस पर बैठे लोग हवा में उछल गए। इसी दौरान दुकान के हेल्पर के सिर में चोट लगने और जबड़ा उखड़ने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक सीपत का रहने वाला था। इस घटना में भूपेंद्र राव जेसीबी ड्राइवर, ओसामा पंचर मैकेनिक और अमृत यादव घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके की भयावहता साफ देखी जा सकती है। मामले की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
- आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: हवा भरते समय फटा JCB का टायर; 15 फीट हवा में उछला हेल्पर, मौके पर ही मौत, 3 अन्य गंभीर रूप से घायल
- पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा: 20 जून को देश मनाएगा ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, धमतरी सहित देशभर में भव्य तैयारियां
- नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
- तालाब बना तरक्की का आधार, मिला आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार
- नशा मुक्त भारत अभियान: स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक


