खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंर्तगत ग्राम बड़े देवड़ा में आज शुक्रवर काे बाबा भैरव जात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास गांव के ग्रमीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन में ग्रामीणों के आमंत्रण पर सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव विशेष रूप से सम्मिलित हुए और बाबा भैरव ,सहित मावली माता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। बड़े देवड़ा के सरपंच सुमित्रा कश्यप ने बताया कि बड़े देवड़ा में भैरव बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसमें आज शुक्रवार काे जात्रा का आयोजन किया गया था , जिसमें सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव को शामिल होने विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्हाेने कहा कुमार जयदेव सहित अन्य लोग इस जात्रा में शामिल हुए यह गांव के लिए गौरव की बात है।
कुमार जयदेव ने ग्रामीणाें काे संबाेधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाए सामाजिक कुरीतियां नशापान से गांव के युवाओं को दूर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा आदर्श ग्राम पंचायत का निर्माण करें सभी जाति धर्म में एकता प्रेम समभाव बनाए रखें। उन्हाेने देवी-देवताओं की परंपरा अनुसार पूजा पाठ एवं बस्तर की संस्कृति काे बनाये रखने पर जोर देते कहा की यह हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है।
इस दाैरान सुकमा जमीदार परिवार के कुमार जयदेव सहित सिंकदर सिंह, मुरली सिह, योगेश सिंह, मां दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी, मावली पुजारी अनिल ठाकुर, पढ़यार,माड़पाल के पुजारी,अरुणा चौहान, मंजु ठाकुर, किरण ठाकुर, भारती ठाकुर, यशोदा ठाकुर, एम डी राठौर, पीताम्बर सिह, मुकुंद सिंह मधुशंकर सेठिया, रणधीर सिंह बिभुती मिश्रा विवेक जैन कौशल्या साहू राजू साहू, दलपती, प्रकाश रावल, मनोज जंगम, राकेश दास एवं तहसीलदार रूपेश मरकाम, पुलिस प्रशासन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


