खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी बिलासपुर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने चोरी के सोने के जेवरात नागपुर से बरामद करते हुए एक सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में महिलाओं ने चोरी के सोने के जेवर नागपुर के एक ज्वेलर्स को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी की टीम नागपुर पहुंची और ज्वेलर्स संचालक सुनील काटोले उर्फ भुरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के जेवरात को गलाकर सोने का टुकड़ा बना दिया था। पुलिस ने करीब 9 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 99 हजार 500 रुपये बताई जा रही है, बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना


