खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढारा में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कलयुगी छोटे भाई ने आपसी विवाद के चलते अपने बड़े भाई की गैती से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में घटना से हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से शव को बरामद कर साक्ष्य जुटाए गए। हत्या में प्रयुक्त गैती को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में परिजनों से पूछताछ की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों भाइयों के बीच आपसी विवाद को हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है। मामले की जांच जारी है।
Trending
- विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष- जीवन का उपहार: रक्तदान
- बेमेतरा में कलयुगी भाई का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- जनभागीदारी से जल संरक्षण का जनआंदोलन बना “मोर गाँव, मोर पानी” महाअभियान
- मनरेगा के चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, अब बारिश नहीं बनेगी किसानों की मजबूरी
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव


