खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने टेक बैक योर प्रॉपर्टी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित बाजार मूल्य 16 लाख रुपये आंकी गई है। अभियान के दौरान तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजे गए। आज शुक्रवार को जगदलपुर के त्रिवेणी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बस्तर पुलिस के प्रयासों की सराहना की और खुशी व्यक्त की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, आधुनिक तकनीक और साइबर जांच की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।
Trending
- हरित क्रांति का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा में हासिल किया देश में नंबर-1 का मुकाम
- मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, नागेश्वरी को मिली प्रसूति सहायता
- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की पूजा-अर्चना
- हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक, एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेंगी- किरण देव
- बेमेतरा में युवाओं के लिए बड़ा अवसर: 18 जून को मेगा रोजगार मेला, 1600 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
- बस्तर पुलिस का ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान सफल: ₹16 लाख के 100 से अधिक गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान
- विवाह का झांसा देकर 12 वर्ष तक शारीरिक शोषण करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- धान-मक्का खरीदार से मारपीट कर ₹2000 लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल नेक्सन कार जब्त


