खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। शहर के जमातपारा क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में देह व्यापार की आशंका को लेकर बवाल मच गया। बताया जाता है कि यहां संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक की क्षेत्रवासियों ने धुनाई भी कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कैलाश लाज के संचालक सहित एक विवाहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन, पिता सुभाष चंद जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव बताया जाता है। सूचना प्राप्त हुई कि जमातपारा क्षेत्र स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है तथा बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए हैं।
बसंतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर एक संदिग्ध महिला मिली जो कैलाश लॉज संचालक प्रीमन कुमार जैन उर्फ अप्पू जैन के साथ आना बताई दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा उन्हें एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Trending
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका
- पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता- राज्यपाल डेका
- डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह की 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ: मुख्यमंत्री साय ने दीं शुभकामनाएं
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सीएचसी तुमगांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- महतारी वंदन योजना बनी खुशियों का आधार: सूरजपुर की कबीला देवांगन के जीवन में आई आर्थिक संबल की नई रोशनी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना
- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: IAS रमेश कुमार शर्मा बने आयुक्त सहकारिता एवं रजिस्ट्रार
- खाकी पर दाग, गांजा तस्करी में मददगार नगर सैनिक गिरफ्तार


