खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोनी स्थित रोजगार कार्यालय में आज विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां 5 निजी कंपनियों द्वारा कुल 653 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें सेविंग मशीन ऑपरेटर, लोन ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ और फार्मेसी असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए चयन किया जाएगा।
मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
Trending
- विश्व रक्तदान दिवस 14 जून पर विशेष- जीवन का उपहार: रक्तदान
- बेमेतरा में कलयुगी भाई का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में बड़े भाई पर गैती से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी गिरफ्तार
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला
- जनभागीदारी से जल संरक्षण का जनआंदोलन बना “मोर गाँव, मोर पानी” महाअभियान
- मनरेगा के चेकडेम ने बदली गांव की तस्वीर, अब बारिश नहीं बनेगी किसानों की मजबूरी
- कांकेर पुलिस की अनूठी पहल: ‘आत्म-सशक्तिकरण’ से सुधरेगा पुलिसिंग का स्तर, ब्रह्माकुमारीज के विशेषज्ञों ने दिए तनाव मुक्ति के गुरुमंत्र
- बस्तर के पल्स पोलियो अभियान में 28 जून को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
- बस्तर में सांस्कृतिक अस्मिता की लड़ाई: कांकेर के बड़े पराली गांव में ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामसभा ने पारित किया प्रस्ताव


