खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत केंद्रीय जेल में बलात्कार के आरोप में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसकी बीपी बढ़ गया था, जिसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं केंद्रीय जेल में पिछले करीब 10 दिनों के अंदर जेल में बंद यह तीसरे कैदी की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी सुदु कश्यप (60) करेंकोट नयापारा, थाना मारडूम, जिला बस्तर का निवासी था। बलात्कार के एक मामले में 28 अक्टूबर 2025 से जगदलपुर के केंद्रीय जेल में बंद था। केंद्रीय जेल में पिछले 10 दिनों के अंदर लगातार तीन बंदियों की मौत होने से जेल प्रबंधन और कैदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि हर मामले में मौत के कारण अलग-अलग हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाैरतलब है कि पिछले 10 दिनों में इससे पहले 2 मौतें भी हुईं, जिसमें 1. केंद्रीय जेल में बंद महिला कैदी ने कुछ दिन पहले ने आत्महत्या कर ली थी। बैरक में ही उसने फांसी लगा ली थी। महिला अपने ही चाचा की हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद थी। 2. इसके अलावा नक्सल मामले में बंद रमेश कुंजाम (33) की भी मौत हुई थी। रमेश बाथरूम में गिर गया था। उसे गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसकी जान चली गई थी।
Trending
- नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम
- आजादी के 78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह
- नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल
- तकनीक, प्रशिक्षण और सख्त निगरानी से सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी
- बिहान योजना के तहत मुंगेली में 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू, एनपीए कम करने और बैंक क्रेडिट लिंकेज लक्ष्य पूर्ति पर जोर
- कैरियर गाइडेंस कार्यशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
- नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन
- संरक्षित खेती से आर्थिक रूप से सशक्त बने जशपुर के किसान अनारथ साय


