Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

    August 22, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 22, 2026

    ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
    • बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
    • महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न
    • अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन
    • महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मनरेगा कार्यस्थल से स्वच्छता और जन जागरूकता का संदेश, “प्लास्टिक हटाओ-स्वच्छ गांव बनाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन
    दुर्ग

    मनरेगा कार्यस्थल से स्वच्छता और जन जागरूकता का संदेश, “प्लास्टिक हटाओ-स्वच्छ गांव बनाओ” अभियान को मिला जनसमर्थन

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 8, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बादी नार तालाब गहरीकरण कार्यस्थल पर श्रमिकों को अधिकारों, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण की दी गई जानकारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर के मार्गदर्शन में जिलेभर में विकास, रोजगार, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों एवं मनरेगा श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वच्छता प्रबंधन तथा उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अभियान के तहत मनरेगा योजना अंतर्गत गांव के अंतिम छोर पर स्थित बादी नार तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्यस्थल पर पहुंचे जिला समन्वयक ने श्रमिकों से संवाद करते हुए उन्हें श्रमिक अधिकारों, रोजगार संबंधी प्रावधानों तथा देश के विभिन्न कानूनों एवं न्यायिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रमिकों को नवीन स्वच्छता प्रावधानों तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्रामीणों को बताया गया कि कचरे का उचित पृथक्करण और वैज्ञानिक प्रबंधन स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण की आधारशिला है। उन्हें गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष देखभाल (डोमेस्टिक हैजार्डस) कचरा को अलग-अलग संग्रहित एवं निपटान करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही घर-घर कचरा पृथक्करण, कम्पोस्ट निर्माण, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा संसाधनों के पुनः उपयोग के लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।
    इस अवसर पर जिले में संचालित “प्लास्टिक हटाओदृस्वच्छ गांव बनाओ” विशेष अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। उन्हें प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह त्यागने, कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग बढ़ाने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था के संचालन हेतु यूजर चार्ज के महत्व एवं सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
    कार्यक्रम के दौरान आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के ऐसे हितग्राहियों, जिनके आवास निर्माण कार्य अपूर्ण हैं, उन्हें शीघ्र निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा निर्माण एवं वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली विकसित करने की अपील की गई, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो और गांवों में जलभराव एवं कीचड़ की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से भी ग्रामीणों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त ग्राम और सतत विकास के महत्व से अवगत कराया गया।
    अभियान के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, रोजगार सहायकों, स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों, युवा मंडलों, मनरेगा श्रमिकों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने सामूहिक रूप से अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर, प्लास्टिक मुक्त, जल-संरक्षित एवं आत्मनिर्भर ग्राम बनाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक उन्मूलन एवं जल संरक्षण जैसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वस्थ, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बेमेतरा के निर्माण में अपना योगदान दें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    बेमेतरा में भव्य रोजगार मेले का आयोजन: युवाओं के लिए 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर

    August 18, 2026

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में 17 से 23 अगस्त तक चलेगा ’’बने खावो- बने रहिबो 2.0’’ विशेष अभियान

    August 18, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

    By Khabar WorldAugust 22, 20263

    *ईस्टर्न नेवल कमांड के एक अधिकारी और 10 विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम कल पहुंचेगी रायपुर*…

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 22, 2026

    ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 22, 2026

    हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन

    August 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल

    August 22, 2026

    बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 22, 2026

    ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 22, 2026

    हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन

    August 22, 2026

    महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न

    August 22, 2026

    अधिवक्ता अभिषेक पाठक का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

    August 22, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.