खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर ने सालों से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए संजय बाजार इलाके में 15 दुकानों को सील कर दिया । निगम की राजस्व टीम ने बकायादारों से 1 लाख 42 हजार 640 रुपए की वसूली भी की। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, निगम की स्वामित्व वाली करीब 60 दुकानों पर लगभग 40 लाख रुपए का किराया बकाया है। बकायादार दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी कर भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद किराया जमा नहीं किया गया।
इसके बाद नगर पालिक निगम जगदलपुर आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सीलिंग अभियान शुरू किया। संजय बाजार में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए बकाया राशि जमा करने को कहा, लेकिन भुगतान नहीं होने पर 15 दुकानों को सील कर दिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में किराया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्हाेने स्पष्ट किया कि शत-प्रतिशत वसूली तक अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की टीम के सदस्य मीनाक्षी नाग, राजस्व निरीक्षक रक्षिता यादव, हरिदास मिश्रा, मुन्ना नायक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के अनुसार निगम की करीब 60 दुकानों पर लगभग 40 लाख रुपए का किराया बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने और चेतावनी देने के बावजूद दुकानदारों ने राशि जमा नहीं की। निगम का कहना है कि सरकारी संपत्तियों का किराया समय पर जमा करना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग वर्षों से किराया दबाकर बैठे हैं। इसी वजह से अब निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Trending
- किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- किसान बनकर पहुंचे कृषि अधिकारी, खाद की कालाबाजारी का किया खुलासा
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांतिः रायगढ़ बना अग्रणी जिला
- रेत माफियाओं पर प्रशासन का सख्त प्रहार
- शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- राज्यपाल डेका
- सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीण- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा
- सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती


