विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता, नोटरी एवं जिला अधिवक्ता संघ के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव जीवन लाल बंजारा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का आह्वान किया।
जीवन लाल बंजारा ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना चाहिए।
कार्यक्रम में अधिवक्तागण एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


