खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के बॉम्बे मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई है।घटना से सुबह दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया है। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर आग बुझाने के लिए जुटी हुई है। बैंक दफ्तर से धुंआ निकलते नजर आ रहा है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अबतक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि ऐसी में शॉर्ट सर्किट होने की बात कही जा रही है।
रायपुर नगर निगम की पानी टैंकर भी मौके पर बुला ली गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग बुझाने में दमकल टीम जुटी हुई है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


