खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। वाहन चोरी के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से सक्रिय एक अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला पटना थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था और मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया और अन्य वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 मोटरसाइकिल और 1 ट्रैक्टर बरामद किया है। ये सभी वाहन सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे।
गिरफ्तार मास्टरमाइंड की पहचान सूर्यकांत राजवाड़े के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि गिरोह से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


