खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। कोनी थाना क्षेत्र में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की बाइक को ओवरटेक कर उसे रोका और चाकू की नोक पर नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान युवक पर डंडे और रॉडनुमा हथियार से हमला भी किया।
जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग कार्यालय जा रहे थे। भुगतान के लिए वे अपने साथ 1 लाख 60 हजार रुपए नगद लेकर बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चाकू दिखाकर डराया और डंडे व लोहे की रॉडनुमा हथियार से हमला कर दिया।
हमले के बाद बदमाश युवक के पास से 1 लाख 60 हजार रुपए नगद, सोने की चेन और अन्य सामान सहित करीब 3 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना


