खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में बुधवार को इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे तीन लोगों के दुर्ग पहुंचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों को इबोला वायरस का संदिग्ध माना जा रहा है और उनकी निगरानी की जा रही है।
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पुष्टि की है कि आईडीएसपी (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग को संबंधित लोगों की पहचान कर उन्हें होम आइसोलेशन में रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इथियोपिया और युगांडा से आए दो व्यक्ति अलग-अलग एयरपोर्ट के जरिए सीधे दुर्ग पहुंचे हैं, जबकि कांगो से लौटे एक व्यक्ति ने पहले मुंबई में ठहराव किया और इसके बाद दुर्ग पहुंचा। प्रदेश में इबोला वायरस से जुड़े संदिग्धों का यह पहला मामला सामने आने के कारण स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
हालांकि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है और एहतियात के तौर पर निगरानी एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
Trending
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
- सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, लाइफ लाइन अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी
- समाज गौरव सम्मान 2026: रायपुर में प्रतिभाओं, संस्कृति और सेवा का भव्य संगम
- मुख्य सचिव कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की गूंज; रि-नीट परीक्षा और राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर कैबिनेट सचिव ने की समीक्षा
- सुनील साहू बने कोषाध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित
- रायपुर में होगा देशभर के सीए विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सम्मेलन “कर्तव्य 2026”
- पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव की ऐतिहासिक सफलता पर रायपुर प्रेस क्लब ने सभी सहयोगियों और समितियों का जताया आभार
- सुशासन तिहार- पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन


