खबर वर्ल्ड न्यूज- दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को कार के चारों दरवाजों के अंदर बनाए गए सीक्रेट चेंबर में छिपाकर रखा था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से क्रेटा कार में गांजा लेकर कुछ लोग महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू-क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।
जांच के दौरान रायपुर की ओर से आ रही क्रेटा कार (CG 04 HX 6908) को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में वाहन से गांजे की गंध आने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद कार की बारीकी से जांच की गई। जांच में पता चला कि तस्करों ने कार के चारों दरवाजों के अंदर की खाली जगह को विशेष रूप से गुप्त चेंबर के रूप में तैयार किया था। इन चेंबरों में गांजा भरकर ऊपर से फाइबर शीट चिपका दी गई थी, ताकि सामान्य जांच में इसकी भनक न लगे।
पुलिस ने दरवाजों को खोलकर जांच की, जिसमें 14.5 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.25 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Trending
- कांकेर में सनसनी: सुबह की सैर पर निकले शिक्षक 24 घंटे से लापता, भूरभूसी स्कूल में हैं पदस्थ
- खेल-खेल में मासूम ने आग में फेंकी मोबाइल बैटरी, जोरदार धमाके में 1 वर्षीय बालक की मौत
- सुकमा में स्वास्थ्य क्रांति: नक्सलवाद के अंधेरे को चीरकर गोगुण्डा के 10 ग्रामीणों के जीवन में लौटी नई रोशनी
- बढ़ते दामों का असर! जगदलपुर में चोरों के निशाने पर कीमती सामान नहीं, बल्कि 25 लीटर पेट्रोल; थाने से 50 मीटर दूरी पर वारदात
- जब सपनों को मिला अपना पता: प्रधानमंत्री आवास योजना ने चन्द्रदेव के जीवन में भरी खुशियों की नई रोशनी’
- ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की साथी’
- “अभियान संवेदना” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- सुकमा में कृषि क्रांति: रामाराम जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए ₹1.16 करोड़ स्वीकृत, 69 हेक्टेयर में लहलहाएगी फसल


