खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि नौकरानी ही निकली, जिसने अपने पति और जीजा के साथ मिलकर 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। तीनों के कब्जे से 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया गया है। यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, आशीष नगर रिसाली निवासी दुर्गा प्रसाद नागपुरे ने घर में काम ज्यादा होने के कारण एक महिला मालती ध्रुव को दो दिनों के लिए काम पर रखा था, लेकिन काम खत्म होने के बाद जब अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने नहीं दिखे तब दुर्गा प्रसाद के होश उड़ गए।
उन्होंने 27 मई को नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मई को सुबह अपने घर की आलमारी को खोलकर देखने पर पर्स से 14.5 ग्राम का सोने का हार, मांगटीका, नाक की नथिनी, हाथ के कड़े, मंगलसूत्र, कान के 03 जोड़ी टॉप्स गायब मिले।
दुर्गा प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और विवेचना के दौरान संदेही घर में काम करने वाली बाई मालती ध्रुव उसके पति देवीलाल ध्रुव और आरोपिया के जीजा हेमलाल मंडावी को थाना तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी मालती ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 19 मई 2026 को दुर्गाप्रसाद नागपुरे के घर के आलमारी में रखे सोने के गहनों की चोरी करके अपने पति देवीलाल और जीजा हेमलाल मांडवी के सहयोग से कुछ गहनों को मुथूट फ़ाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया है, जिसका रसीद और मोबाईल फोन, एक लाख नगद, एक स्कूटी, तीन मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने इस तरह 12 लाख 22 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


