खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख 50 हजार रुपए मूल्य के अवैध गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 33 किलो गांजा, एक वाहन और मोबाइल सहित करीब 20 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया गया है।
दिनांक 22.05.2026 को थाना प्रभारी सिटीकोतवाली गरियाबंद को मुखबीर सूचना मिला की एक सफेद रंग के वाहन क्रमांक UP-32-MK- 6731 में देवभोग, मैनपुर रोड़ होते हुए गरियाबंद की ओर जा रहा है। मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना पुलिस टीम टीम को घटना स्थल रवाना किया गया। घटना स्थल भिलाई तिराहा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रहा था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन UP-32-MK- 6731 पुलिस टीम को देख कर भागने लागा, वाहन का पीछा करते हुए संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। वाहन चालक से नाम पता पुछने पर अपना नाम वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाईन अंषिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उ.प्र. एवं दूसरा का नाम शकील सिद्वीकी पिता मो. गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कालोनी सीतापुर, थाना राजकोट जिला सीतापुर उ.प्र. का रहने वाला बताया। मारूती सुजुकी इक्को UP-32-MK- 6731 का तलाषी लेने पर दो काला, नीला, पीला, सफेद, लाईनदार बैग में अंदर में खाखी रंग के टेप लिप्टा हुआ 07 नग अवैध गांजा मिला। जिसका समक्ष गवाहन के तौल करने पर कुल 33 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ होना पाया गया। जिसकी कीमत 16 लाख 50 हजार रूपये है। आरोपियों के कब्ज से गांजा के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल किमती 8000 रूपये, मारूती सुजुकी कंपनी का इक्को वाहन क्रमांक UP-32-MK- 6731 कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये कुल जुमला 20 लाख 08 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में आरोपी 01) वीर बहादुर सिंह पिता श्याम बहादुर उम्र 38 वर्ष निवासी पुलिस लाईन अंषिक थाना कोतवाली सीतापुर जिला सीतापुर उ.प्र. 02) शकील सिद्दीकी पिता मो. गनी उम्र 45 वर्ष निवासी काशीराम कालोनी सीतापुर, थाना राजकोट जिला सीतापुर उ.प्र. को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद टीम की विशेष भूमिका रही।
Trending
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल


