खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में देशभर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 20 मई को हड़ताल करने का फैसला किया है। हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और रिटेलर डिस्ट्रीब्यूटर एंड केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर संचालकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स बुधवार को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रखने का आह्वान किया है। लेकिन अस्पतालों के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। छतीसगढ़ में इस बंद का असर देखने को मिल रहा है। जगदलपुर में भी मेडकल स्टोर बंद नजर आए।
डॉ. बसंत गोयल ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ कई वर्षों से सरकार से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवाइयों की बिक्री नियमों के खिलाफ है और इससे छोटे मेडिकल स्टोर कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्हाेने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 के अनुसार दवाई केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर और लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से फार्मासिस्ट द्वारा ही दी जा सकती है। बिना प्रिस्क्रिप्शन दवाई देना कानूनन गलत है। इसके बावजूद कई ऑनलाइन कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर दवाइयों की डिलीवरी कर रही हैं। मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि पहले लोग सीधे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आते थे, लेकिन अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
Trending
- ईंधन बचत और वित्तीय अनुशासन की नई मिसाल: महासमुंद के बसना प्रशासन ने पेश किया ‘ग्रीन गवर्नेंस’ का अनोखा मॉडल
- कबीरधाम में खेल क्रांति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर ₹4.16 करोड़ से बनेंगे 8 मिनी स्टेडियम
- मुंगेली जिले को मिली बड़ी सौगात: कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए 07 अत्याधुनिक ‘डायल 112’ वाहन
- बस्तर में आस्था का सैलाब: मर्दापाल के ग्रामीणों ने बाबा शंकर दास से ली दीक्षा, गूंजा ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का जयघोष
- ई-फार्मेसी के खिलाफ ‘महाबंद’: जगदलपुर में मेडिकल स्टोर ठप
- शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : मंत्री ओ.पी. चौधरी
- बुजुर्गों का संबल बनी ‘सियान गुड़ी’: जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा सेहत, सम्मान और अध्यात्म का अनूठा संगम
- रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था का बड़ा अपग्रेड: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 54 नई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी; अब ड्रोन से भी होगी पेट्रोलिंग


