खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी सोमवार रात अपने घर में साथ सोए थे। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में लाश मिली, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
- छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
- नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण


