खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने अपने बेमेतरा प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में आंवले का पौधारोपण कर वसुंधरा को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक मजबूत संदेश दिया।
पौधरोपण के पश्चात राज्यपाल डेका ने उपस्थित अधिकारियों और आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। तेजी से बदलते मौसम चक्र और वैश्विक तापमान को नियंत्रित करने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अपनी माता जी के सम्मान में लगाया गया यह पौधा न केवल पर्यावरण को समृद्ध करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवनदायी साबित होगा।
अधिकारियों और आमजनों से की अपील
राज्यपाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाएं और लगाए गए पौधों की उचित देखभाल व सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस मानसून और विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके बड़े होने तक उसकी जिम्मेदारी लें।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, डी आई जी राम कृष्ण साहू, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल महोदय की इस मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
- IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
- बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का ‘करुप्पु’ तूफान: सिर्फ 3 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म


