खबर वर्ल्ड न्यूज-लेखराज चक्रधारी-बोरसी। ग्राम बोरसी में रोज़ाना रात के समय बिजली कटौती अब गंभीर समस्या बन चुकी है। जैसे ही रात होती है, बिजली गुल हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रात काटना बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों के लिए कठिन हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित कटौती के कारण न तो ठीक से नींद हो पा रही है और न ही रोज़मर्रा के जरूरी काम पूरे हो पा रहे हैं। मोबाइल चार्जिंग, पानी की सप्लाई और पढ़ाई-सब कुछ प्रभावित हो रहा है। लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनकी गलती क्या है?
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर आवाज़ उठाने का निर्णय लिया है। ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के टोल फ्री नंबर 1800 203 1912 पर कॉल कर रात की बिजली कटौती की शिकायत दर्ज कराएँ, ताकि संबंधित विभाग तक समस्या की गंभीरता पहुँचे और शीघ्र कार्रवाई हो सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला, सादगी की पेश की अनूठी मिसाल
- छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई सुरक्षा व्यवस्था: गृह मंत्री अमित शाह ने AI-संचालित ‘डायल 112’ और फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, राज्य में एंट्री पर रोक
- मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अपहृत नाबालिग बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर में डायल 112 के नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- ज्येष्ठ अधिकमास 2026: 17 मई से आध्यात्मिक साधना का महापर्व शुरू, जानें महत्व और व्रत-त्योहारों का पूरा कैलेंडर
- IPL 2026: प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बनी RCB, लगातार छठी हार के बाद PBKS की राह हुई बेहद मुश्किल
- बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का ‘करुप्पु’ तूफान: सिर्फ 3 दिनों में रचा इतिहास, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म


