खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम केशलूर के पास आज शुक्रवार काे एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची केशलूर चाैकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
परपा पुलिस ओ मिली जनकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सुकमा की ओर से आ रहे बाइक चालक को सामने से अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें योगेश कुमार नाग पता सुकमा बताया जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद केशलूर चौकी की पुलिस माैके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है। फिलहाल पुलकस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Trending
- महतारी वंदन योजना : गंडाय वडडे के जीवन में आई खुशहाली, आर्थिक संबल से जगा आत्मनिर्भरता का विश्वास
- कांग्रेस ने महतारी वंदन में केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
- बीजापुर में फूटा तेंदूपत्ता संग्राहकों का गुस्सा: 4 साल से बोनस गायब, ग्रामीणों ने विधायक मंडावी को सौंपा ज्ञापन
- तेज रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक की भिड़ंत में सुकमा के युवक की दर्दनाक मौत
- लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर में मानकों की धज्जियां, पार्किंग और शौचालय की बदहाली से मरीज बेहाल
- तीन बार के पार्षद अमित दास का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में दिल का दौरा पड़ने से निधन
- अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
- जांजगीर-चांपा में खनिज माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: 3 रेत घाटों पर छापेमारी, 5 हाईवा जब्त, 2 चालक गिरफ्तार


