खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ी जबरदस्त भीड़ और सीटों के लिए मारामारी के बीच दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल द्वारा चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में डुप्लीकेट एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने आरोपितों से गहन पूछताछ की। पकड़े गए चार छात्रों को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ दुर्ग को सौंप दिया गया है।
इन दिनों तपती गर्मी के कारण बड़ी संख्या में यात्री लोकल ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। खासकर रायपुर–डोंगरगढ़ लोकल (ट्रेन संख्या 68705) में रोजाना भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी भीड़ और जल्दबाजी का फायदा उठाकर कुछ लोग फर्जी टिकट बेचकर यात्रियों को ठगने का काम कर रहे थे।
दुर्ग स्टेशन पर चलाए गए फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ टिकट परीक्षक प्रिया को एक यात्री का एमएसटी टिकट संदिग्ध लगा। गहराई से जांच करने पर वह टिकट डुप्लीकेट निकला। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह संगठित तरीके से चल रहा फर्जी नेटवर्क है।
Trending
- नौतपा कब से शुरू हो रहा है? 9 दिन आसमान से बरसेगी आग! जरूर करें यह ज्योतिष उपाय
- पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन
- दूसरे मंगलवार भी चला ‘भूत बंगला’ का जादू, करोड़ों में हुई कमाई, अब टूटेगा ‘स्त्री’ का रिकॉर्ड
- दूध और केला का साथ क्या सचमुच है बहुत ही फायदेमंद? जानिये इसके पीछे का सच
- दुर्ग रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट रैकेट का भंडाफोड़: 4 छात्र गिरफ्तार
- शादी समारोह में चाकूबाजी से युवक की हुई मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार…
- सड़क सुरक्षा का ‘डबल कवच’: अब चालक और सहयात्री दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, चिपचिपी गर्मी के बीच बारिश और अंधड़ के आसार


