खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में आज प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगरी के गोनदला नाला गांव में पिछले कई वर्षों से लोग अतिक्रमण कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, इसके बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की।
नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


