खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी तेजपाल सिंह के निर्देशन में सिख समाज की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति और एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया। इसमें स्वर्ण सिंह को अध्यक्ष, एकम सिंह को उपाध्यक्ष, अवतार सिंह को सचिव, बलविंदर सिंह एवं इकबाल सिंह को सह सचिव तथा गुरुविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और धार्मिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
Trending
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन


